भिवानी की सीआईए स्टाफ-2 ने राकेश हत्या मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से वारदात में इस्तेमाल किए गए 2 डंडे भी बरामद किए हैं। उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के रुड़की निवासी रितिक ने थाना बवानीखेड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था कि 17 अप्रैल को वह अपने परिवार सहित गांव बलियाली निवासी रोहित की शादी में शामिल होने आए थे। 21 अप्रैल को बारात सिंघाना (राजस्थान) गई। जहां उसके पिता राकेश की आरोपी अमित आदि के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी रंजिश के चलते दिनांक 22 अप्रैल को गांव लौटने के बाद, जब उसके पिता घर की बैठक में बैठे थे, तब आरोपी लाठी-डंडों के साथ आए और उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसके पिता की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर थाना बवानीखेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल 2 डंडे बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बलियाली निवासी अमित पुत्र दिलीप, अजय पुत्र रामपाल व राजस्थान के झुंझनू निवासी साहिल पुत्र याशुदेव के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 2 डंडे बरामद किए गए है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
