Related Posts

अपनी कमियों पर ध्यान दें केजरीवाल और भगवंत मान:अश्वनी शर्मा ने भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों पर टिप्पणियों पर सरकार को घेरा




पंजाब विधानसभा चुनावों और आगामी राजनीतिक समीकरणों के बीच भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस की। दौरान उन्होंने बीते दिनों आप से भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों पर की जा रही टिप्पणियों को लेकर सरकार और खासकर मुख्यमंत्र भगवंत मान को घेरा।
अपनी कमियों पर ध्यान दें केजरीवाल और भगवंत मान
अश्विनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर टिप्पणियां करने से पहले अपनी कमियों की ओर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि दो-तिहाई राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी से दुखी होकर आम आदमी पार्टी को छोड़ दिया और भारतीय जनता पार्टी में अपना विलय किया।
इधर-उधर की बातें कर रहे मुख्यमंत्री
अश्वनी शर्मा ने कहा की राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए दो शब्दों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसदों के खिलाफ इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। लेकिन उन दो शब्दों का जवाब आज तक मुख्यमंत्री ने नहीं दिया
आप भूली पार्टी का विचार और सोच
अश्विनी शर्मा ने कहा कि राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को करप्ट और कॉम्प्रोमाइज कहा। इसका जवाब अभी तक भगवंत मान ने नहीं दिया। शर्मा ने कहा कि कॉम्प्रोमाइज का मतलब की पार्टी अपने सिद्धांत, विचार, सोच और अपने लक्ष्य से दूर होती जा रही है। वहीं, क्रप्शन के शब्द को पंजाबी बखूबी समझते हैं। इस भ्रष्टाचार के भुगतभोगी पंजाब के लोग पिछले 4 साल से बने हैं।
अकाली दल के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल
इससे पूर्व उन्होंने जीरकपुर में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पार्षद हवा सिंह को भाजपा में शामिल करवाया। बता दें, हवा सिंह जीरकपुर के एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। उनके भाजपा में जाने से स्थानीय स्तर पर अकाली दल के कैडर को बड़ा नुकसान पहुंचा है। हवा सिंह ने इस अवसर पर कहा कि वे भाजपा की विचारधारा और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं और वे पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब के हर वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें