अमृतसर के 88 फुट रोड इलाके में शनिवार शाम को एक कारोबारी युवक पर फायरिंग कर दी गई। दो युवकों ने उसकी गाड़ी का पीछा कर गोलियां मारीं, जिसमें कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पीठ और दिल के पास 3 गोलियां लगी हैं। गोली लगने के बाद खून से लथपथ युवक खुद ही कार चलाकर अपने दोस्त के पास पहुंचा था, जिसने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की है। हालांकि, किसी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई। फायरिंग की यह घटना पास लगे CCTV में भी कैद हुई है। घायल की मां ने ये बातें बताईं… दोस्त बोला- खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा बिल्ला वहीं, घायल के साथ युवक मन्नू ने बताया है- बिल्ला मुझे छोड़कर चला गया था। कह रहा था कि अपनी भांजी को भी लेकर आता हूं। उसे भी यह जगह दिखा दूंगा। थोड़ा देर बाद उसकी गाड़ी लौटी। उसमें बिल्ला लहूलुहान था। मन्नू ने बताया कि बिल्ला के 3 गोलियां लगी थीं। वह जैसे-तैसे कर मुझ तक पहुंचा और मैं उसे अफरातफरी की स्थिति में अस्पताल ले गया। वहां उसका इलाज शुरू हुआ और मैंने ही बिल्ला के घरवालों को वारदात की सूचना दी थी। SHO बोले- 4 साल से चल रही थी रंजिश वहीं, सदर थाने के SHO किरनदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वर्ष 2022 से लगातार विवाद चला आ रहा था। शुरुआत में दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे, लेकिन समय के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके बीच मनमुटाव बढ़ता गया। यह विवाद धीरे-धीरे दुश्मनी में बदल गया, जिसके चलते हालात इतने बिगड़ गए और आरोपियों ने गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… फिल्लौर में महिला सब इंस्पेक्टर ₹20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, नशा आरोपी का बाइक-मोबाइल देने के बदले मांगे पैसे जालंधर के फिल्लौर में विजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। खेल कोटे से पुलिस में भर्ती हुई इस अधिकारी ने नशा मामले में पकड़े गए एक आरोपी की बाइक-मोबाइल लौटाने और उसकी जल्द जमानत कराने के बदले पैसे मांगे थे। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
