लुधियाना में दिनदहाड़े घर में घुसे हमलावरों ने 8 साल के बच्चे के साथ मारपीट कर उसे बनेरे से उल्टा लटका दिया। हमलावारों के घर में घुसने पर बच्चा उनका वीडियो बना रहा था। इस पर हमलावरों ने उसे पीटा। इस दौरान बच्चे को बचाने आए उसके पिता को भी हमलावर जबरन अपने साथ ले गए। बाद में बच्चे ने अपनी मां को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। बच्चे की मां ने तुरंत 112 पर कॉल करके पुलिस को इस संबंध में सूचना दी और वो खुद थाने पहुंच गई। पता चला कि कुछ लोग बच्चे के पिता रिंकू कुमार को एक पुराने मामले में समझौता करवाने के लिए जबरन उठाकर थाने ले गए। बच्चे के पिता रिंकू कुमार का कहना है कि उन्होंने बच्चे से मारपीट करने की शिकायत पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की। बच्चे के पिता ने क्या-क्या कहा, सिलसिलेवार जानिए… बच्चे को पीटा, शिकायत दी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
रिंकू ने बताया कि हमलावरों ने उसके बेटे को बुरी तरीके से पीटा और उसका एक दांत तोड़ दिया। उसने बताया कि जब वो थाने से घर आए तो उसके मुंह से खून निकल रहा था। उसे सिविल असपताल ले जाकर मेडिकल करवाया। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में सीएम, गवर्नर और डीजीपी को ईमेल के जरिए शिकायत भेज दी है। सोमवार को पुलिस कमिश्नर के सामने भी पेश होंगे। बच्चे ने वीडियो बनाते कही ये बातें नमस्ते अंकल, ये हमको मारने की कोशिश कर रहे हैं। एक बंदा अभी ऊपर भी गया है अंकल जी। ये हमको…(दहशत के मारे यहां बच्चे की बात अधूरी रह जाती है)। इस डंडे से मारने की कोशिश कर रहे हैं। देखो वो डंडा, ये हमको मारने की कोशिश कर रहे हैं। और ये दोनों बंदे भी हैं। और एक ऊपर गया है, अभी दिखाता हूं आपको। ये रहा… ये ऊपर गया था ये। ये हमारा दुश्मन है… ये हमारे घर के अंदर…। बच्चे ने जो वीडियो बनाया उसमें क्या-क्या है, जानिए… मकान को लेकर चल रहा है झगड़ा
रिंकू कुमार ने बताया कि जिस मकान में वो रहते हैं इसको लेकर उनका विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर हमलावर उनके घर में घुसे थे। दरअसल उन्हें लगा कि घर पर कोई नहीं है। वो घर पर कब्जा करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि बच्चे की समझदारी की वजह से बचाव हो गया। जांच शुरू करके सीनियर अफसरों को सूचित कर दिया
मामले की जांच कर रहे एएसआई साहिब सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम से वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
