चंडीगढ़ | पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने 4 शहरी निकायों के आम चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित किया है। नगर निगम होशियारपुर, नगर परिषद गुरु हरसहाय, नगर परिषद जलालाबाद, नगर पंचायत ममदोट में 22 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। इसके बाद 26 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों को नामांकन वापस लेने के लिए 27 जून 2026 को दोपहर 3 बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी और चुनाव प्रचार अभियान तेज होगा। चारों शहरी निकायों में मतदान 5 जुलाई (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
Source link
4 निकायों के चुनाव का ऐलान:22 जून से नामांकन प्रक्रिया और 5 को मतदान
