Related Posts

सोनीपत में निर्माणाधीन मकान से चोरी, 2 गिरफ्तार:बिजली के तार-मोटर और केमिकल ड्रम चुराए थे; बिहार के रहने वाले




सोनीपत जिले में पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार, मोटर और केमिकल ड्रम चोरी करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बाला पुत्र नथनी निवासी दरभंगा, बिहार (वर्तमान में अग्रसेन चौक, मुरथल रोड, सोनीपत) और रोहित पुत्र शंभू सिंह निवासी अरहरिया, बिहार (वर्तमान में फौजी कॉलोनी, सोनीपत) के रूप में हुई है। यह मामला 12 अप्रैल 2026 को प्रेम सिंह पुत्र सुखदेव निवासी वेस्ट राम नगर, सोनीपत की शिकायत पर दर्ज किया गया था। प्रेम सिंह ने बताया कि वे सेक्टर 23, सोनीपत में अपना नया मकान बनवा रहे हैं। लगभग एक सप्ताह पहले वे मकान पर ताला लगाकर सोनीपत से बाहर गए थे। कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने पाया कि मकान से बिजली के तार, एसी के 2 आउटडोर से मोटर और अन्य केमिकल ड्रम चोरी हो गए थे। इस संबंध में थाना शहर सोनीपत में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। थाना शहर सोनीपत की अनुसंधान टीम में नियुक्त उप निरीक्षक वेदवीर ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें 20 जून 2026 को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें