Related Posts

कैथल में पंचकूला के बदमाश का एनकाउंटर:होटल में डकैती के प्रयास का आरोपी, घुटने में लगी गोली; हाथ जोड़ बोला-दोबारा यहां नहीं आऊंगा




कैथल जिला पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक बादमाश का मुठभेड़ में एनकाउंटर कर दिया। बदमाश के घुटने में गोली लगी। बदमाश ने उसके पीछे लगी हुई पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया, तो एक गोली बदमाश के दाएं घुटने में लगी और उसे किठाना क्षेत्र से काबू कर लिया गया। उसकी पहचान बुढ़नपुर सेक्टर 16 पंचकूला निवासी निरंजन उर्फ माल्टा के रूप में हुई। बदमाश ने हाथ जोड़कर कहा कि वह दोबारा कैथल नहीं आएगा। 12 जून को की थी लूट बता दें कि 12 जून की रात बदमाश ने अपने अन्य साथियों सहित कलायत के सहारण होटल पर लूट का प्रयास किया था। बाद में कैथल शहर में पिस्तौल के बल पर स्कूटी लूटने की वारदात की थी। इसके बाद वह फरार चल रहा रहा था। आरोपी को मुठभेड़ उपरांत किठाना क्षेत्र से काबू कर लिया गया। किठाना क्षेत्र में पकड़ा गया सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि 12 जून की रात कलायत होटल पर लूट का प्रयास करने तथा बलराज नगर कैथल में एक युवक से पिस्तौल के बल पर स्कूटी लूटने की वारदात में फरार चल रहा आरोपी निरंजन उर्फ माल्टा बीना नंबर बाइक पर किठाना क्षेत्र में है। रजबाहे की पटरी पर फिसली बाइक सीआईए कलायत की टीम द्वारा तुरंत उसको पकड़ने के लिए किठाना क्षेत्र में सक्रिय हुई। पुलिस को बदमाश बिना नंबर की बाइक पर किठाना में दिखाई दिया। जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। किठाना जींद रोड रजबाहे की पटरी पर उसकी बाइक फिसल गई और युवक नीचे गिर गया। पुलिस टीम द्वारा उसे आत्मसम्पर्ण करने की वार्निंग दी गई। युवक ने अपने असलहे से पुलिस टीम की और फायर किया। पुलिस टीम द्वारा उसे चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया। पुलिस पर चलाई गोली युवक ने फायर किया जो सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश फायर किया तो गोली उसके दाएं घुटने में लगी। मनीष ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा तथा बाइक बरामद हुई। आरोपी को इलाज के लिए कैथल अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें