रोहतक | गोहाना रोड स्थित दुहन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजीव गांधी स्टेडियम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में जिला रोहतक के स्काउट्स और गाइड्स ने भी सहभागिता करते हुए अनुशासन और समन्वय के साथ प्रदर्शन प्रस्तुत किया। यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी रोहतक मनजीत मलिक के निर्देश पर, डीओसी (स्काउट) बलराज आर्य और डीओसी (गाइड) सुमन कादयान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। दुहन पब्लिक स्कूल, जसिया के स्काउट व गाइड दल ने बच्चों के साथ विभिन्न योग क्रियाएं कराईं। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्काउट व गाइड की प्रस्तुति को सराहनीय बताया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक दुहन ने नियमित योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। विद्यालय डायरेक्टर डॉ. सुनीता दुहन ने बच्चों के साथ योग करते हुए ”करो योग–रहो निरोग” का नारा दिया, जबकि प्राचार्या अन्नू राणा ने विद्यार्थियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Source link
दुहन पब्लिक स्कूल ने योग दिवस पर किया योगाभ्यास
