Related Posts

पंचकूला में महिला ने लिफ्ट लेकर फंसाया:गिरोह के सदस्य आकर लूट ले गए बाइक-कैश, यूपी के फतेहपुर का पीड़ित, कंपनी में जॉब




हरियाणा के पंचकूला में कंपनी कर्मचारी को झांसे में लेकर उससे 22 हजार रुपए वसूलने, मारपीट करने तथा बाइक और मोबाइल छीन लिया गया। पीड़ित की शिकायत पर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक से पंचकूला से अमरावती की ओर जा रहा था। माजरी चौक के पास एक महिला ने उससे पिंजौर जाने के लिए लिफ्ट मांगी। युवक ने महिला को बाइक पर बैठाकर अमरावती तक छोड़ दिया। इसके बाद महिला ने ऑटो किराए के लिए 50 रुपए मांगे, जो उसने ऑनलाइन भेज दिए। पैसे लौटाने के बहाने बुलाया
शिकायत के अनुसार कुछ देर बाद महिला का फोन आया और उसने 50 रुपए वापस लेने के लिए मल्लाह मोड़ बुलाया। वहां पहुंचने पर महिला ने उसे ईश्वर नगर आने को कहा। जब वह ईश्वर नगर पहुंचा तो महिला ने 50 रुपए लौटा दिए, लेकिन तभी दो अन्य व्यक्ति वहां आ गए। अब जानिए कैसे बनाया पीड़ित को शिकार…….



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें