Related Posts

रेवाड़ी में फास्ट-फूड संचालक 4 बच्चों के पिता की मौत:2 जुड़वा भाई-बहन, शादी में कन्यादान डालकर लौटते समय खड़े डंपर से टकराई बाइक




रेवाड़ी में एनएच-11 पर गोठड़ा के पास खड़े डंपर से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दो जुड़वा सहित 4 बच्चों के पिता की मौत हो गई। पाली निवासी 35 वर्षीय फास्ट फूट के संचालक वेदपाल अपने किसी परिचित की बेटी की शादी में कन्यादान डालने गया था। बाइक पर वापस लौटते समय सर्विस रोड पर खड़े डंपर से बाइक टकरा गई। राहगीरों व आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकिस्तकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सर्विस रोड पर खड़ा था डंपर गांव पाली निवासी ललित यादव ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसका चचेरा भाई 35 वर्षीय वेदपाल ने बताया कि गांव में फास्ट फूड की दुकान चलाता था। गत दिवस वह अपने किसी परिचित के यहां बेटी की शादी में कन्यादान डालने के लिए गया था। रात को वापस आते समय गोठड़ा के पास सर्विस रोड पर खड़े डंपर को वह देख नहीं पाया। जिससे उसकी बाइक डंपर से टकरा गई। मिल्ट्री में हैं भाई उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना के बाद हम मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से हादसे में गंभीर रूप से घायल वेदपाल को अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार बच्चों में तीन बेटियां और एक बेटा है। जुड़वा छोटे भाई-बहन की उम्र करीब 6 साल है और भाई मिल्ट्री में है। सूचना पर कुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें