पंचकूला जिले के पिंजौर- मल्लाह मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, कार ड्राइवर पवन ईशरनगर से पिंजौर की ओर जा रहा था। पुल पार करते ही उसकी कार अनियंत्रित हो गई और कौशल्या नदी के समीप खाई में जा गिरी। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि कार में केवल एक व्यक्ति सवार था। उसके पीछे आ रही एक अन्य गाड़ी में उसका रिश्तेदार साथी मौजूद था। कार के खाई में गिरते ही रिश्तेदार ने तुरंत ड्राइवर को बाहर निकाला और अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गया। कार को खाई में ही छोड़ दिया गया। गाड़ियों का मिस्त्री है कार ड्राइवर प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित है। कार ड्राइवर पवन की चंडी मंदिर लाइटों के पास गाड़ियों की मिस्त्री की दुकान है। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Source link
पिंजौर में कार खाई में गिरी:कौशल्या नदी के पास अचानक हुई बेकाबू, रिश्तेदार ने ड्राइवर को सुरक्षित निकाला
