Related Posts

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज:दोपहर 12 बजे सीएम रिहायश पर जुटेंगे नेता, कई बड़े फैसलों पर लगेगी मोहर




पंजाब सरकार की आज (22 जून) को कैबिनेट मीटिंग होने जा रही है। मीटिंग दोपहर 12 बजे सीएम रिहायश पर होगी। इस दौरान कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इसमें एक तो जुलाई महीने में महिलाओं को मावां धीयां योजना के तहत दी जाने वाली राशि संबंधी मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा युवाओं की भर्ती और अन्य फैसले होंगे। हालांकि इस समय किसी तरह का कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इलेक्शन मोड में पहुंची सरकार अब सरकार इलेक्शन मोड में प्रवेश कर चुकी है। सीएम की कोशिश रोजाना एक हलके में रैली करने की रहती है। वह रोजाना लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। एक तरफ जहां लोगों से सीधे फीडबैक हासिल कर रहे हैं। वहीं, कोई सुझाव आता है तो उसे अपने मंत्रिमंडल से चर्चा कर पास कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में कई बड़े फैसले लिए हैं, जिससे लोगों को सीधे साधने की कोशिश हुई। इससे पहले लिए गए बडे़ फैसले इससे पहले 31 मई को राज्य सरकार ने 65,000 से अधिक आउटसोर्स और कच्चे कर्मचारियों को सीधे तौर पर नियमित सरकारी कर्मचारियों के समान सुविधाएं देने का फैसला लिया था। इसी तरह 10 जून को NEET-UG परीक्षा के छात्रों और उनके साथ आने वाले एक अभिभावक के लिए मुफ्त बस यात्रा को मंजूरी दी थी। शिक्षा और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए 1,013 लेक्चरर और 156 जूनियर इंजीनियरों (JE) की सीधी भर्ती को हरी झंडी दी गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें