देश के प्रसिद्ध कृषि अर्थशास्त्री व पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित पीएयू के पूर्व वाइस चांसलर व सेंट्रल यूनिवर्सिटी के चांसलर रहे डॉ सरदारा सिंह जौहल ने पंजाब के CM भगवंत मान पर तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने बिजली-पानी-आटे के साथ दारू फ्री करने की बात कही। डॉ जौहल ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तब अपलोड की जब पूरे पंजाब में गुरुओं की तस्वीर पर शराब के छींटे डालने वाले वीडियो के विवाद में सीएम भगवंत मान को श्री अकाल तख्त साहिब सजा सुना चुका है। डॉ जौहल की इस पोस्ट और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उनके घर मिलने का कार्यक्रम घोषित होने से राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छिड़ गई है। नितिन नबीन आज डॉ जौहल के घर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे और कृषि आर्थिकता पर बात करेंगे। डॉ जौहल को 2004 में भाजपा सरकार ने उन्हें पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया था। डॉ जौहल की उम्र 97 साल हो चुकी है और वो कभी भी किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े और न ही कभी किसी कंट्रोवर्सी में आए। डॉ सरदारा सिंह जौहल की टिप्पणी में क्या-क्या कहा, जानिए… भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले किए गए कटाक्ष के सियासी मायने
Source link
