Related Posts

नूंह पुलिस ने 50 हॉटस्पॉट चिन्हित किए:महिला सुरक्षा पर फोकस, 500 आपराधी पकड़े; गोकशी, साइबर ठगी पर कार्रवाई




नूंह पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए सख्त अभियान चलाया है। पिछले 26 दिनों में पुलिस ने विभिन्न मामलों में 500 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक के दौरान दी। बैठक में सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने बैठक में गोकशी, गो-तस्करी, साइबर अपराध, नशा तस्करी, लूट और चोरी जैसे गंभीर मामलों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने को कहा। तीन इनामी बदमाश पकड़े गए पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार, हालिया कार्रवाई के तहत तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर 2 हजार से 10 हजार रुपए तक का इनाम घोषित था। इसके अतिरिक्त, एक हिस्ट्रीशीटर और वाहन चोरी करने वाले खूंटैल गिरोह के दो सदस्यों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने 20 उद्घोषित अपराधियों और पांच जमानत तोड़ने वाले आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेजा है। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले में 50 स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। इनमें से 28 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए 25 मनचलों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए हैं। साइबर अपराधी भी हुए अरेस्ट साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए भी पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, लूट के मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है, और पिछले महीने जिले में लूट का कोई नया मामला सामने नहीं आया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है। एक विशेष मामले में, शादी समारोह के दौरान हुड़दंग मचाने पर दूल्हे और उसके पिता सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छह वाहनों को जब्त किया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें