spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में सोलर पैनल सप्लाई के नाम पर ठगी:इन्द्री की महिला उद्यमी को बनाया लाखों की साइबर ठगी का शिकार, आंशिक रकम लौटाकर आरोपी फरार




करनाल के इन्द्री क्षेत्र में सोलर पैनल के व्यापार के नाम पर एक महिला उद्यमी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस को दीश शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि बेस्ट हरियाणा सोलर एनर्जी के नाम से जुड़े आरोपियों ने उनसे लाखों रुपये लेकर माल सप्लाई नहीं किया और बाद में संपर्क भी बंद कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फर्म के नाम पर लिया पैसा, माल नहीं दिया
गांव मुरादगढ़ निवासी शिकायतकर्ता सोनिया ने बताया कि उनकी फर्म सूर्या एंटरप्राइजेज, बियाना रोड, मटक माजरी, इन्द्री, करनाल के नाम से संचालित है। उन्होंने सोलर पैनल खरीदने के लिए “बेस्ट हरियाणा सोलर एनर्जी” को भुगतान किया। आरोपी के रूप में सुशील शर्मा का नाम सामने आया है। सोनिया के अनुसार, उन्होंने बीती 19 मई को 1 लाख रुपये, 22 मई को 1 लाख रुपये और उसी दिन 1 लाख 79 हजार 782 रुपये का भुगतान किया। भुगतान के बाद 20 मई को जीएसटी सहित बिल व्हाट्सएप पर भेजा गया। इसके बावजूद उन्हें कोई माल सप्लाई नहीं किया गया। आंशिक रकम लौटाकर किया गुमराह
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 23 मई को 50 हजार रुपये, 18 जून को 50 हजार रुपये और 3 जुलाई को 50 हजार रुपये वापस किए। कुल 1 लाख 50 हजार रुपये लौटाने के बाद भी 2 लाख 29 हजार 782 रुपये बकाया रह गए। जब शेष रकम मांगी गई तो आरोपी ने फोन पर धमकाना शुरू कर दिया और बाद में कॉल उठाना भी बंद कर दिया। साइबर थाना में मामला दर्ज
इस शिकायत के आधार पर साइबर थाना करनाल में रविवार देर शाम को मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एसआई सुरेन्द्र सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस की माने तो शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles