spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में 3 बच्चों की मां को घर से निकाला:पति पर दहेज प्रताड़ना और 3 तलाक बोलने का आरोप, मायके में रह रही




नूंह जिले के पुन्हाना में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि घरेलू विवाद के दौरान उसके पति ने कथित तौर पर 3 बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। महिला अब अपने 3 बच्चों के साथ मायके में रह रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका निकाह 7 जून 2020 को गांव सालाहेड़ी निवासी मुजाहिद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे कम दहेज लाने को लेकर ताने दिए जाने लगे। जेठ, देवर और ससुर पर लगाए आरोप महिला के अनुसार, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और लगातार मानसिक रूप से परेशान किया गया। शिकायत में कहा गया है कि प्रताड़ना बढ़ने के बाद महिला को घर से निकाल दिया गया और वह लगभग 4 महीने से अपने मायके में रह रही थी। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि करीब 10 दिन पहले उसका पति मायके पहुंचा और वहां भी उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। महिला ने पति के अलावा अपने जेठ, देवर, सास और ससुर पर भी मारपीट और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। 3 बच्चों के साथ मायके में रह रही महिला ने बताया कि उसके 3 बच्चे हैं और पति द्वारा कथित तौर पर घर से निकाले जाने के बाद वह बच्चों के साथ मायके में रहने को विवश है। अब वह अपने बच्चों की परवरिश और न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रही है। सदर थाना पुनहाना के एसएचओ नरेश कुमार ने जानकारी दी कि महिला की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles