spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नरवाना पहुंची आदित्य सुरजेवाला की मुफ्त मोबाइल अस्पताल वैन:लोगों का हुआ निशुल्क इलाज, डॉक्टरों ने की जांच, मरीजों को बांटी दवाइयां




कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला की ‘सेवा एवं समर्पण’ पहल के तहत संचालित निःशुल्क मोबाइल अस्पताल वैन रविवार को नरवाना शहर के वार्ड नंबर-19 स्थित रविदासिया मोहल्ला पहुंची। रविदास मंदिर परिसर में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में लोगों का निःशुल्क मेडिकल चेकअप किया गया और आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। नरवाना के जयराम अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. गरिमा (एमबीबीएस) और उनकी टीम ने मरीजों की जांच की। डॉक्टरों ने ब्लड प्रेशर, शुगर और सामान्य बीमारियों सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें कीं तथा मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। मोबाइल अस्पताल वैन कई गांव में दे चुकीं सेवाएं आयोजकों के अनुसार, ‘आदित्य निःशुल्क मोबाइल अस्पताल’ वैन इससे पहले नरवाना क्षेत्र के कई गांवों जैसे कलौदा कलां, दनौदा खुर्द, फरैण कलां, फरैण खुर्द, खरड़वाल, खरल, ढाकल, पीपलथा, सिंसर, लौन, सच्चा खेड़ा, रसीदां, भिखेवाला, बेलरखा, गुरथली में अपनी सेवाएं दे चुकी है। इसके अतिरिक्त, नरवाना शहर की चमेला कॉलोनी, वार्ड-15, नई बस्ती, वार्ड-22/23, सैनी मोहल्ला, सुरजाखेड़ा, धर्म सिंह कॉलोनी और वार्ड-3 सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी यह वैन पहुंच चुकी है। आयोजकों का दावा है कि अब तक हजारों लोग इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। घर के नजदीक ही स्वास्थ्य जांच और दवाइयां मिल रही इस मोबाइल अस्पताल के माध्यम से घर के नजदीक ही स्वास्थ्य जांच और दवाइयां मिलने से बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों को विशेष राहत मिल रही है। इस सेवा की संचालन व्यवस्था नरवाना क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला द्वारा संभाली जा रही है। विधायक आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद करते हुए बलजीत सिंह, सुरजीत सिंह, सतीश कुमार, पतासो देवी, मोहित, संतोष देवी और कुलदीप लांबा ने बताया कि घर के पास ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयां मिलने से लोगों को काफी सुविधा हो रही है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के लिए यह सेवा अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। जरूरतमंद लोगों को मिल रही सुविधाएं इस अवसर पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे सतबीर दबलैन ने कहा कि मोबाइल अस्पताल वैन को नरवाना हलके के हर गांव और हर वार्ड तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को समय पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधा उपलब्ध करवाना है। इस मौके पर पार्षद आशुतोष शर्मा, निखिल गर्ग, डॉ. शमशेर अमरगढ़, मौजी बेलरखा, मास्टर होशियार सिंह, राकेश रायका, धौला नैन, संजीव धमतान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles