spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रानियां थाना में डीएसपी ने ली बैठक:लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने के निर्देश, बोले-शिकायतों के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं




डीएसपी सुभाष चंद्र ने रविवार को रानियां थाना परिसर में जांच अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी ने लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। बोले-शिकायतों के समाधान में देरी न करें डीएसपी ने विशेष रूप से सीएम विंडो, पीएम विंडो और महिलाओं के विरुद्ध प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित निपटारे पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जांच अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से निष्पक्ष जांच करने और पीड़ित को समय पर न्याय दिलाने का प्रयास करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि थाना में अपनी समस्या लेकर आने वाला प्रत्येक व्यक्ति पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। फरियादियों के साथ मैत्रीपूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी जाए। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास बना रहे। ‘पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से अपराध पर लगेगा अंकुश’ डीएसपी ने बताया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों का व्यवहार आमजन के मन में पुलिस की छवि को प्रभावित करता है, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएं। बैठक के दौरान, डीएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना परिसर स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहना चाहिए और साफ-सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अंत में, डीएसपी ने जांच अधिकारियों को अपने-अपने मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता की शिकायतों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles