spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में घरिंडा पुलिस की कार्रवाई:2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 147 ग्राम हेरोइन बरामद




अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना घरिंडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 1 किलो 147 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन में पैकिंग मटीरियल भी शामिल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी पुलिस के मुताबिक, थाना घरिंडा की पुलिस पार्टी टी-प्वाइंट अटारी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा, निवासी नौशहरा ढाला और अमनदीप सिंह, निवासी ढोडीविंड, हाल निवासी अटारी, हेरोइन की सप्लाई करने के लिए डिफेंस नहर की तरफ पैदल आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और बताए गए स्थान पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान दोनों संदिग्ध वहां पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। यह पूरी कार्रवाई सब-डिवीजन अटारी के डीएसपी यादविंदर सिंह की मौजूदगी में की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 1 किलो 147 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21C, 29 और 61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में जुटी, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच एएसआई लखा सिंह द्वारा की जा रही है। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उनके पास यह हेरोइन कहां से पहुंची और इसे आगे किन लोगों तक सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी सामने आने की उम्मीद है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles