spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नकोदर में दो दिनों में दो मोटरसाइकिलें चोरी:अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस




जालंधर जिले के नकोदर क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो मोटरसाइकिलें चोरी होने का मामला सामने आया है। दोनों वारदातों के बाद नकोदर सिटी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस के अनुसार पहली घटना 6 अगस्त को हुई। मुहेम गांव निवासी लेख राज ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। उन्होंने वाहन की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। दूसरी घटना 7 अगस्त को महेड़ू गांव में हुई। हरमनबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल भी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। काफी प्रयासों के बावजूद वाहन का पता नहीं चल सका। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज शिकायत मिलने के बाद जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह और सुखविंदर पाल सिंह ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और चोरी हुए वाहन बरामद किए जाएंगे। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles