spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जगराओं में रंजिश में दो युवकों पर जानलेवा हमला:सिर पर वार किए, गंभीर चोट लगने पर लुधियाना रेफर; काम से लौट रहे थे




जगराओं में रंजिश के चलते दो युवकों पर हमला किया गया। काम से लौट रहे एक नाबालिग समेत दोनों युवकों को बदमाशों ने रास्ते में घेरकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर पर गहरी चोटें आने के कारण दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद लुधियाना रेफर किया गया। घायलों की पहचान कुलदीप सिंह (17) और जसप्रीत सिंह निवासी अगवाड़ डाला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि करीब 25 दिन पहले भी कुछ बदमाशों ने उनके भाई पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उस मामले में अस्पताल ने एमएलआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) तैयार कर पुलिस को भेजी थी। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए, लेकिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बढ़े पीड़ितों के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए। इसी के चलते रविवार रात उन्होंने दोनों युवकों को रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर पर गंभीर वार किए, जिससे वे घायल होकर सड़क पर गिर गए। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए घायल कुलदीप सिंह के पिता जगबीर सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि 25 दिन पहले हुई घटना में पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो बदमाशों के हौसले नहीं बढ़ते और आज उनके बच्चे अस्पताल में नहीं होते। न्याय नहीं मिला तो SSP कार्यालय के बाहर धरना देंगे जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस की कथित लापरवाही से उनका परिवार परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अब भी उन्हें न्याय नहीं मिला, तो परिवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles