![]()
महेंद्रगढ़ पुलिस की सीआईए टीम ने अवैध हथियार समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो खाली खोल बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। एएशपी फैजल खान ने बताया कि 8 अगस्त को सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम तुलाराम चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक अवैध हथियार के साथ बंदरवाल सिटी के पास मौजूद हैं और किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीआईए टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन किया। पुलिस देख दोनों ने भागने का प्रयास किया पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देखकर दोनों युवकों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें काबू कर लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान प्रदीप निवासी खायरा, महेंद्रगढ़ की जेब से एक देसी पिस्टल मिली। पूछताछ में नरेश निवासी उस्मापुर, महेंद्रगढ़ ने पुलिस को बताया कि यह पिस्टल उसका लाइसेंसी है। उसने बताया कि एक दिन पहले उसके दोस्त प्रदीप का जन्मदिन था, और जन्मदिन के दौरान उन्होंने हर्षोल्लास में हवाई फायर किए थे। इस दौरान प्रदीप ने भी फायर किया और पिस्टल उसके पास रह गई। हालांकि, पुलिस द्वारा वैध लाइसेंस या परमिट मांगे जाने पर दोनों युवक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले की जांच कर रही पुलिस इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देसी पिस्टल और दो खाली खोल बरामद किए। थाना शहर महेंद्रगढ़ में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अवैध हथियार रखने, लेकर घूमने या उनका प्रयोग करने वाले किसी व्यक्ति की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अवैध हथियारों पर प्रभावी कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करें और महेंद्रगढ़ को अपराधमुक्त एवं सुरक्षित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
Source link







