Related Posts

Yamunanagar School Suicide Case | 10th Class Student Found Dead



यमुनानगर जिले के छछरौली थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र ने स्कूल परिसर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

.

गुरुवार को पुलिस और परिजन तलाश करते हुए स्कूल पहुंचे, जहां परिसर में बनी कंडम (जर्जर) बिल्डिंग के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 15 वर्षीय कमलदीप के रूप में हुई है। स्कूल की कंडम बिल्डिंग के बाहर उसका साइकिल और स्कूल बैग भी पड़ा मिला। सूचना मिलते ही छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों, स्कूल स्टाफ और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें