पलवल के रूंधी-शोलाका रेलवे स्टेशन के निकट गुदराना गांव के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दीघौट गांव निवासी राजेश के रूप में हुई है। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी के जांच अधिकारी देवरतन ने बताया कि उन्हें मंगलवार देर शाम सूचना मिली थी कि रूंधी-शोलाका रेलवे स्टेशन के निकट गुदराना गांव के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार शाम घर से निकला था युवक जीआरपी ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआती तौर पर कोई भी व्यक्ति उसकी पहचान नहीं कर सका। इसके बाद शाम को मृतक के परिजन जीआरपी के पास पहुंचे और शव की पहचान दीघौट गांव निवासी राजेश के रूप में की। परिजनों ने बताया कि राजेश सोमवार शाम को घर से निकला था। आशंका है कि इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जीआरपी ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया।
Source link
पलवल में ट्रेन से कट कर युवक की मौत:दो दिन पहले घर से निकला, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
