Related Posts

कुरुक्षेत्र में पावर हाउस घेरा, SDO-JE को जमीन पर बैठाया:रात 1 बजे तक हंगामा, ग्रामीण बोले- लाइनमैन-फोरमैन है नहीं, JE फोन नहीं उठाता




कुरुक्षेत्र जिले के भैंसी माजरा गांव में लगातार लग रहे बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा रात 10 बजे फूट पड़ा। लोगों ने गांव के साथ लगते पावर हाउस का घेराव कर लिया। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब 3 घंटे तक ग्रामीण मौके पर ही डटे रहे। इसके बाद पिहोवा बिजली विभाग के ग्रामीण SDO और JE मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचते ही ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। नाराज लोगों ने दोनों अधिकारियों को घेर लिया और जमीन पर बैठा लिया। उन्होंने करीब आधे घंटे तक SDO और JE को अपने साथ जमीन पर बैठाकर रखा। SDO-JE से पूछा कट लगने का कारण ग्रामीणों ने JE से जवाब मांगा कि अगर पिडांरसी के पास बिजली लाइन पर कोई काम चल रहा था, तो उनको ग्रुप में मैसेज डालना चाहिए। बातचीत होने के बाद भी JE ने मैसेज नहीं डाला। आरोप लगाया कि लाइन में फाल्ट होने पर लाइनमैन ही परमिट लेता है, लेकिन लाइनमैन अपनी 10 बजे की ड्यूटी की बजाए डेढ़ बजे पहुंच रहा है। देरी से आने पर बोले- मेरे पास व्हीकल नहीं था उन्होंने SDO से भी सवाल-जवाब किए। ग्रामीणों ने SDO से देर से आने का कारण पूछा, तो SDO ने व्हीकल नहीं होने की बात कही। साथ ही आरोप लगाया कि बिजली की रेड पर अधिकारी अपने चहेते लोगों को फोन करके पहले सूचना देते हैं, ताकि रेड से पहले वे लोग बिजली चोरी बंद कर सके। पावर हाउस में नहीं कोई लाइनमैन-फोरमैन आरोप लगाया कि भैंसी माजरा पावर हाउस पर न तो कोई लाइनमैन तैनात है और न ही फोरमैन। पूरे इलाके की जिम्मेदारी सिर्फ एक ऑपरेटर के भरोसे चल रही है। ऐसे में जब गांव में बिजली लाइन टूट जाती है या फ्यूज उड़ जाता है तो विभाग का कोई कर्मचारी नहीं आता। मजबूरी में गांव के लोग ही खुद लाइन ठीक करते हैं। हर रोज लगा रहे अवैध कट- प्रदीप कुमार ग्रामीण प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिना किसी स्पष्ट कारण के लगातार बिजली कट लगाए जा रहे हैं। रात 9 बजे से कट शुरू हो जाता है। कई बार तय समय से पहले ही बिजली बंद कर दी जाती है। कल रात 9 बजे से पहले कट लगाया था। उसके बाद 15 मिनट तक बिजली की सप्लाई हुई। बाद में 45 मिनट तक बिजली बंद रखी गई। SDO-JE को सूचना दी गई इससे परेशान होकर गांव के लोग पावर हाउस पर जमा हो गए। यहां से JE को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। SDO से बातचीत हुई, लेकिन वे करीब 3 घंट बाद पहुंचे। साथ ही SDO अपने साथ पुलिस लेकर आए। आश्वासन के बाद शांत हुए लोग बाद में SDO सुभाष कुमार ने ग्रामीणों को पावर हाउस में लाइनमैन और फोरमैन लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। हालांकि बिजली कट को लेकर कहा कि बिजली कट उनकी मर्जी पर नहीं लगते, बल्कि पंचकूला से कंट्रोल से किए जाते हैं।
इस मामले को लेकर सुबह फिर से SDO सुभाष कुमार से फोन पर बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हुआ।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें