Top 5 This Week

Related Posts

हिसार में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, VIDEO:फ्लेमिंगो कॉम्प्लेक्स के पास हादसा, बिजली पोल बना जानलेवा; खड़े-खड़े तोड़ा दम




हिसार शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक कैंप चौक के पास आज सुबह एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। फ्लेमिंगो टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के पास एक व्यक्ति की बिजली के पोल से टच होने के कारण करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। करंट का झटका इतना जोरदार और जानलेवा था कि व्यक्ति का शव जमीन पर नहीं गिरा। उसका एक हाथ ऊपर पोल की तरफ ही रह गया और वह दीवार के सहारे सीधे खड़े ही जम गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मृतक मरून कलर की बनियान पहने हुए है और उसका शरीर बेजान होकर पोल और दीवार के बीच फंसा हुआ है। मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है। शव को सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है। इस समाचार को अपडेट किया जा रहा है…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें