Top 5 This Week

Related Posts

शराब के लिए ₹1100 नहीं देने पर पत्नी से विवाद:पंचकूला की महिला 4 बच्चों को छोड़ लापता ; साल 2012 में हुई थी शादी




पंचकूला शहर की एक महिला ने पति से विवाद में घर छोड़ दिया। पति शराब के लिए पैसे मांग रहा था और पत्नी शराब के लिए पैसे नहीं दे रही थी। जिसके बाद पत्नी घर छोड़ कर चली गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पंचकूला के सेक्टर-20 निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। रात करीब 9 बजे उसने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए 1100 रुपये मांगे। पत्नी ने पैसे न होने की बात कही, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद वह सो गया। अगले दिन सुबह उठने पर पत्नी घर में नहीं मिली। उक्त व्यक्ति के अनुसार उसने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने पुलिस चौकी सेक्टर-19 पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश शुरू पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच करते हुए थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज कर लिया है। महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें