रेवाड़ी18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रेवाड़ी में बरसात में भीगा और सड़ा हुआ राशन।
रेवाड़ी DFSC ने तीन गांवों की सप्लाई सस्पेंड कर दी है। बरसात में भीगा राशन सूखाकर सप्लाई करने के आरोप लगे थे। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। आरोप लगने के बाद विभागीय टीम ने इसकी जांच की। जांच में खामियां पाए जाने के बाद विभाग ने संबंधित डिपो होल्डर से जुड़े 3 डिपो की सप्लाई तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दी है।
राशन डिपो की जांच करते अधिकारी।
45 कट्टे गेहूं, 20 कट्टे चीनी
जानकारी के अनुसार नई आबादी के डिपो होल्डर का सार्वजनिक वितरण का राशन अंबेडकर चौपाल में रखा हुआ था। पिछले सप्ताह आई बरसात में वहां रखें 45 कट्टे गेहूं और 20 कट्टे चीनी बरसात के पानी में भीग गए। जिससे बदबू आने लगी।
डिपो होल्डर ने पानी में भिगने से खराब गेहूं और चीनी को BPL परिवारों में बांटने के लिए उसे सूखा दिया। गीला गेहूं और चीनी सूखाने का मामला सामने आने के बाद इसकी शिकायत की गई।
स्टॉक में रखे राशन की जांच करते अधिकारी।
दो सदस्यीय टीम ने की जांच
मामला संज्ञान में आने के बाद जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी ने मौका का निरीक्षण किया। जांच में पानी में भिगे राशन को सूखाने सहित कई प्रकार की खामियां पाई गई। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीएफएससी ने डिपो होल्डर के 3 डिपो की सप्लाई को सस्पेंड कर दिया।
टीन शेड के नीचे डाला गया सूखा हुआ गेहूं।
शिकायत के बाद कार्रवाई
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नितेश सिंगला ने बताया कि डिपो होल्डर के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच में खामी पाई गई, जिसके बाद 3 डिपो सप्लाई आगामी आदेशों तक सस्पेंड कर दी है। जिनमें वार्ड 25 के डिपो के साथ नई आबादी और छिपटवाड़ा का डिपो शामिल है।
