Related Posts

गुरुग्राम में मर्डर के बाद लेडी-इंजीनियर की इंस्टा पोस्ट डिलीट:बॉयफ्रेंड के पिता बोले- रातभर थाने बैठाया; घर नहीं ले जा सके बेटे का शव




गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर डवलपर इनशराह अय्यूबी मर्डर और AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक सुसाइड केस अब मिट्री बनता जा रहा है। पुलिस जांच में कई खुलासे हुए हैं। इनशराह का इंस्टाग्राम अकाउंट से सारे पोस्ट डिलीट किए गए हैं। अब प्रोफाइल पर एक भी पोस्ट उपलब्ध नहीं है। पुलिस आशंका जताई रही है कि वारदात के बाद या कुछ समय पहल इनशराह के डिजिटल फुटप्रिंट मुटाने के उद्देश्य से ये पोस्ट डिलीट की गई। पुलिस अब जांच कर रही है कि इस अकाउंट का एक्सेस किसके पास था। इसे लास्ट टाइम कब ऑपरेट किया गया था। 12 जुलाई को इनशराह की बॉडी बॉयफ्रेंड श्रेष्ठ के रूम से मिली थी। श्रेष्ठ ने चाकू मारकर उसकी हत्या की। घटना से एक दिन पहले ही गुरुग्राम रेलवे ट्रैक पर श्रेष्ठ की टुकड़ो में कटी डेडबॉडी मिली थी। पिता ने कहा कि रातभर हम थाने बैठे रहे, लेकिन बेटे का शव घर नहीं ले जा सके। दोनों की मुलाकात जुलाई 2025 में ऑप्टम कंपनी में इंटरव्यू के दौरान हुई थी। कंपनी में दोनों की टीम भी एक ही थी। उधर, मामले में सेक्टर-56 थाना प्रभारी मनोज का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है। कंपनी से भी कॉर्डिनेट कर उनके बारे में पता किया जा रहा है। पहले जानिए, मर्डर-सुसाइड केस की कहानी बेटे के सुसाइड के बाद क्या बोले पिता… कंपनी ने बात नहीं की सुसाइड करने वाले श्रेष्ठ मलिक के पिता दीपक मलिक का कहना है- जब वे घटना के बाद बेटे के ऑफिस (ओप्टम कंपनी) पहुंचे तो कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। उन्हें एंट्रेंस पर ही रोक दिया गया। वे कंपनी के गेट पर ही बैठ गए दीपक के अनुसार, कुछ देर बाद कंपनी के 2 अधिकारी मौके पर आए, लेकिन उन्होंने बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। कंपनी इस पूरे मामले को छिपा रही है। पुलिस ने सारी रात बैठाया दीपक मलिक का कहना है कि वे बेटे की डेडबॉडी ले जा रहे थे। इसी दौरान युवती की हत्या के बारे में पता चला। पुलिस ने इसके बाद उन्हें रोक लिया और थाने ले जाकर पूरी रात वहीं बैठाकर रखा। पूरी रात बेटे का शव पोस्टमॉर्टम हाउस में ही रखा रहा। सुबह जब शव को दुर्ग ले जाने की तैयारी कर रहे थे, शव की हालत ठीक नहीं थी। इसके बाद मजबूरी में उसका गुरुग्राम में ही अंतिम संस्कार करना पड़ा। एक महीने पहले घर से लौटा दीपक का कहना है कि बेटा श्रेष्ठ 8 जून को अपना जन्मदिन मनाने के लिए घर आया था। करीब एक हफ्ता वहां रहकर 16 जून को वापस गुरुग्राम लौट गया था। उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि बुधवार को श्रेष्ठ ने अपनी मां से आखिरी बार बात की थी। उस समय सब कुछ नॉर्मल था। अब श्रेष्ठ- इनशराह के बारे में जानिए… इनशराह ने जामिया से बी-टेक की इनशराह ने दिल्ली की जामिया मिल्ल्या इस्लामिया से कंप्यूटर साइंट में बी-टेक की डिग्री पूरी की थी। बी-टेक में इनशराह ने 9.12 CGPA स्कोर किया था। 12वीं में उनके 95 पर्सेंट मार्क्स आए थे। एक स्पेसिफिक सब्जेक्ट कंप्यूटर साइंस में इनशराह ने पूरे 100 मार्क्स हासिल किए थे। श्रेष्ठ NIT से ग्रेजुएट, AI इंजीनयिर बना छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले श्रेष्ठ ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रायपुर से बी-टेकक की थी। इसके बाद जुलाई 2025 में श्रेष्ठ ने गुरुग्राम में ऑप्टम कंपनी में AI इंजीनियर के रूप में करिअर की शुरूआत की। हालांकि इससे पहले बतौर इंटर्न सैमसंग और अमेजन जैसी कंपनियों में भी काम किया। —————– यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में AI इंजीनियर ने किया गर्लफ्रेंड का मर्डर:खुद भी ट्रेन के आगे कूदा, 2 हिस्सा में बंटा शरीर; 3 दिन से साथ रहने लगे थे दोनों हरियाणा के गुरुग्राम में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजीनियर ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ा मिला। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें