पंचकूला जिले में पिंजौर एचएमटी गेट के पास कालका-पिंजौर से पंचकूला की ओर जाने वाले ऑटो ड्राइवरों ने उन ऑटो को रोक दिया, जिनमें आगे की सीट पर सवारियां बैठी थीं। स्थानीय ऑटो ड्राइवरों ने इन ऑटो को रोककर सवारियों को नीचे उतरवाया। इस घटना के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कुछ समय के लिए मौके पर जाम जैसी स्थिति भी बन गई थी। इसके बाद सभी ऑटो ड्राइवर कालका- पिंजौर ऑटो ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विजय सैनी उर्फ गिन्नी के पास पहुंचे। बाहर से आने वाले ऑटो ड्राइवरों को समझाया : विजय सैनी प्रधान विजय सैनी ने बताया कि बाहर से आने वाले ऑटो ड्राइवर आगे की सीट पर सवारियां बैठाकर ले जा रहे थे, जिसे स्थानीय ड्राइवरों ने रोककर समझाया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कालका से पिंजौर, पंचकूला और माजरी चौक से रोजाना करीब 2000 ऑटो चलते हैं। सैनी ने बताया कि पिंजौर-कालका में ऑटो खड़े करने के लिए कोई उचित स्टैंड नहीं है, जिससे चालकों को काफी परेशानी होती है। उचित जगह न मिलने के कारण ऑटो ड्राइवर कहीं भी ऑटो खड़े कर सवारियां बैठाने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे उनके चालान होते हैं और कई बार दुर्घटनाएं भी होती हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील प्रधान विजय सैनी ने पिंजौर-कालका के सभी ऑटो ड्राइवरों से आग्रह किया कि वे हाल ही में पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार अपने ऑटो पर यूनिक स्टिकर लगवाएं। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने में सहायक होगा।
Source link
पिंजौर में ड्राइवरों ने रुकवाए ऑटो रिक्शा:आगे बैठी सवारियों को नीचे उतवाया, बोले- ट्रैफिक नियमों के खिलाफ, यात्री परेशान
