Related Posts

Narnaul Truck Accident | NH-148B Nangal Chaudhary Truck Driver Rescue


नांगल चौधरी में एनएच-148 बी पर नाले में धंसा हुआ ट्रक।

हरियाण में नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-148बी (NH-148B) के पास गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। बाबा मुकंददास गोशाला के समीप स्थित सर्विस रोड पर पंजाब से जयपुर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा धंसा।

.

ट्रक चालक की पहचान बलवीर के रूप में हुई है। वह पंजाब से जयपुर की ओर जा रहा था। दोपहर के समय अचानक उसे नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक सर्विस रोड से उतरकर नाले में जा फंसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग चालक की मदद के लिए दौड़ पड़े।

नांगल चौधरी में एनएच 148 बी पर नाले में धंसा ट्रक

जेसीबी से किया बचाव

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ट्रक का अगला हिस्सा नाले में फंस जाने के कारण चालक वाहन के अंदर ही फंस गया था। पुलिस ने बिना समय गंवाए जेसीबी मशीन की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया

इसके बाद पुलिस टीम ने घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार चालक की हालत खतरे से बाहर है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए सर्विस रोड पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

नांगल चौधरी में नाले में धंसे ट्रक में फंसे चालक को निकालने आई जेसीबी

टला हादसा

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पर्याप्त आराम के बाद ही वाहन चलाएं। यदि यात्रा के दौरान थकान या नींद महसूस हो तो सुरक्षित स्थान पर रुककर विश्राम करें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें