Top 5 This Week

Related Posts

Panipat Factory Death | CCTV Exposes Shocking Truth; Worker Burned


पानीपत5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

CCTV फुटेज में पीछे की ओर मशीन पर करंट लगने से गिरता हुआ युवक दिखाई दे रहा है। इनसेट में मृतक गौरव की फाइल फोटो।

हरियाणा के पानीपत की टेक्सटाइल फैक्ट्री में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक एक मशीन की मोटर साफ कर रहा था, तभी अचानक से उसमें करंट आने से वो उसकी चपेट में आ गया।

उधर, अपने कर्मचारी की मौत के बाद फैक्ट्री मैनेजमेंट शुरुआत में मौत का कारण दिल का दौरा (हार्ट अटैक) बताती रही। हालांकि, पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आने पर उनके दावों की पोल खुल गई। पीड़ित परिवार ने अब फैक्ट्री मालिकों पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिवार का ये भी आरोप है कि पुलिस भी मामले में फैक्ट्री मालिक को बचाने में लगी है और ढुलमुल रवैया अपना रही है। उधर, पुलिस ने परिवार की शिकायत के बाद फैक्ट्री मालिक पर केस दर्ज कर लिया है।

साथी कर्मचारी करंट में झुलसे युवक को बचाने की कोशिश करते हुए। एक साथी उसे खींचकर मशीन से नीचे गिराता है।

पहले जानिए CCTV फुटेज में क्या दिख रहा…

  • मोटर साफ करते ही करंट लगाः फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी की फुटेज में साफ दिख रहा है कि कर्मचारी बाहर से अंदर आता है और एक मशीन की मोटर साफ करने लगता है। वो जैसे ही मशीन पर लगी मोटर के पास जाता है। उसे अचानक करंट लगता है।
  • साथियों को काफी देर भनक नहीं लगीः करंट लगने के 2 सेकेंड में ही वो मशीन पर ही गिर जाता है। शुरू में युवक के साथ काम करने वाले साथियों को इसकी भनक तक नहीं लगती और वो अपने काम में व्यस्त रहते हैं। इसके बाद एक साथी कर्मचारी युवक को गिरा हुआ देखता है।
  • एक साथी कर्मचारी भी चपेट में आयाः साथी कर्मचारी सभी को आवाज लगाकर तुरंत उसके पास जाता है और उसे बचाने लगता है। जैसे ही वो उसे छूता है, उसे भी झटका लगात है। इसके बाद वो तुरंत बाहर की ओर मेन स्विच बंद करने जाता है। फिर वापस आकर युवक की शर्ट पकड़कर उसे नीचे गिरा देता है और सभी लोग उसके हाथ पैर रगड़ने लगते हैं।

सिविल अस्पताल में शवगृह के बाहर खड़े परिजन।

अब जानिए क्या है पूरा मामला…

टैक्सटाइल फैक्ट्री में काम करता था

मृतक की पहचान गौरव (24) के रूप में हुई है। वो पानीपत के गढ़ी सिकंदरपुर क्षेत्र में स्थित निक्की गर्ग नामक टैक्सटाइल फैक्ट्री में काम करता था।

फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

मृतक गौरव के मामा रोहताश और अन्य परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण गौरव की जान गई।

सीसीटीवी फुटेज से हादसे का दावा

परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने मौत को हार्ट अटैक बताने की कोशिश की। हालांकि, फैक्ट्री की सीसीटीवी फुटेज में गौरव को मोटर साफ करते समय करंट लगता दिखाई दे रहा है।

साथी कर्मचारी को भी करंट लगा

मामा रोहताश के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे गौरव फैक्ट्री में मोटर साफ कर रहा था। इसी दौरान वह तेज करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने आया दूसरा मजदूर भी झुलस गया, लेकिन उसकी जान बच गई।

निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद अन्य मजदूर गौरव को आनन-फानन में पानीपत के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कार्रवाई पर परिजनों ने उठाए सवाल

परिजनों का आरोप है कि शनिवार सुबह 9 बजे शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कई घंटे तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें