पलवल जिले के चांदहट गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक घर पर फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विपिन उर्फ रसगुल्ला को पकड़ा, जो चांदहट गांव का ही निवासी है। यह घटना 19 जुलाई की रात को हुई थी। कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि चांदहट में लाले उर्फ अजित के घर पर कुछ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। पीड़ित लाले उर्फ अजित ने बताया कि विपिन उर्फ रसगुल्ला अपने एक साथी के साथ स्विफ्ट गाड़ी में आया और गाली-गलौज करने लगा। जब लाले अपने घर के गेट की तरफ आए, तो विपिन ने उन्हें जान से मारने की नीयत से सीधी गोली चला दी। मेन गेट पर लगी थी गोली गनीमत रही कि शिकायतकर्ता समय रहते पीछे हट गए और गोली सीधे मेन गेट पर जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में चांदहट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पिस्तौल और कार भी बरामद की मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने जांच सीआईए पलवल को सौंप दी थी। सीआईए टीम ने गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी विपिन उर्फ रसगुल्ला को पलवल के अलावलपुर चौक से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और कार की बरामदगी के साथ-साथ घटना स्थल की निशानदेही के लिए उसे पुलिस रिमांड पर लेगी।
Source link
पलवल में घर के बाहर फायरिंग का मुख्य आरोपी काबू:वारदात मे इस्तेमाल पिस्तौल-कार बरामद; रिमांड पर लेगी पुलिस
