उकलाना के कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर प्रकरण में सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। विधायक नरेश सेलवाल ने बयान जारी कर कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ इस प्रकार का व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही सरकार : नरेश उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों की आवाज उठाते रहे हैं। जब वे छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे, तब उन्हें तथा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नरेश सेलवाल ने बताया कि 21 जुलाई को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा छात्रों के समर्थन में चंडीगढ़ स्थित लोक भवन का घेराव किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, विधायक नरेश सेलवाल सहित कई विधायकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सेक्टर-17 थाना में हिरासत में रखा गया, जहां से देर रात करीब एक बजे रिहा किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई लोकतंत्र का हनन है।
Source link
उकलाना कांग्रेस विधायक ने सरकार पर साधा निशाना:नरेश सेलवाल बोले- नीट अभ्यर्थियों को न्याय मिले, शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दें इस्तीफा
