Related Posts

फतेहाबाद में 7 लाख की चोरी के आरोपी पकड़े:बैंक से निकाली नकदी स्कूटी की डिग्गी से चुराई; एमपी-राजस्थान के चोर




फतेहाबाद जिले की टोहाना सिटी थाना पुलिस ने 7 लाख रुपए की चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मध्यप्रदेश जबकि दूसरा राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की गई नकदी की बरामदगी एवं मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
टोहाना सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 10 जून को गांव कमालवाला निवासी सुरेश कुमार ने शिकायत दी थी कि उसने टोहाना में रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अपने खाते से 7 लाख रुपए नकद निकाले थे। नकदी से भरा थैला, जिसमें बैंक पासबुक भी थी, उसने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिग्गी में रखकर लॉक कर दिया। इसके बाद वह कुछ समय के लिए बैंक के पास से ही सामान लेने चला गया। सीसीटीवी में नजर आया था चोर लौटकर जब उसने स्कूटी की डिग्गी की जांच की तो नकदी से भरा थैला गायब मिला। बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी स्कूटी से नकदी चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर सिटी थाना में 10 जून को ही बीएनएस की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसएचओ कुलदीप ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कादिया निवासी रितिक उर्फ काला और राजस्थान के बारां जिले के लक्ष्मीपुरा निवासी सुमित को गिरफ्तार कर लिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें