spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Karnal Banquet Hall Theft | CCTV Footage Shows Thief Breaking In


करनाल के थाना सदर क्षेत्र में काछवा रोड स्थित दीप मंगलम बैंकट हॉल में चोरी का मामला सामने आया है। बैंकट हॉल कई दिनों से बंद पड़ा था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने दीवार फांदकर अंदर घुसकर बाथरूम व कमरों में लगी पानी की सभी टूंटियां चोरी कर लीं। घटना

.

CCTV फुटेज में दिखा आरोपी गांव रसुलपुर खुर्द निवासी शिकायतकर्ता कृष्ण लाल पुत्र ओम प्रकाश दीप मंगलम बैंकट हॉल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। कृष्ण लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जुलाई से बैंकट हॉल में कोई बुकिंग नहीं थी, जिस कारण यह बंद पड़ा था। 10 अगस्त को जब उन्होंने हॉल का निरीक्षण किया तो पाया कि दीवार फांदकर अज्ञात व्यक्ति अंदर घुसा और बाथरूम व कमरों की सभी टूंटियां चोरी कर ले गया।

करनाल सदर थाना की फोटो।

करनाल सदर थाना की फोटो।

सीसीटीवी चेक की तो खुलासा हुआ कृष्ण लाल ने बताया कि CCTV फुटेज चेक करने पर एक व्यक्ति रात करीब 2:05 बजे दीवार फांदकर अंदर घुसता और रेकी करता दिखाई दिया। इसके बाद उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता कृष्ण लाल ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला शिकायत मिलने के बाद थाना सदर करनाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस की माने तो केस दर्ज कर लिया गया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही चोरी गई टूंटियों की बरामदगी के लिए भी जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles