spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ऑनर किलिंग केस में गवाहों के कोर्ट में बयान दर्ज:35 में से 3 के ही बयान; रोहतक के सपना हत्याकांड का मामला




रोहतक के गांव काहनी में 19 नवंबर 2025 को हुई ऑनर किलिंग मामले में पकड़े गए आरोपियों का केस सेशन कोर्ट में गवाही पर पहुंच गया है। आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान तीन गवाहों के बयान दर्ज किए गए है, जबकि मामले में 35 गवाह बनाए गए हैं। इस केस में अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। बता दें कि गांव काहनी में 19 नवंबर को हुई ऑनर किलिंग मामले में मृतका की पहचान करीब 22 वर्षीय सपना पत्नी सूरज के रूप में हुई थी, जबकि घायल युवक की पहचान सूरज के छोटे भाई साहिल के रूप में हुई थी। उस रात करीब 11 बजे 4 लोगों ने घर में घुसकर सपना की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसे बचाने बीच में आए देवर साहिल को भी गोली मार दी थी, जिसका पीजीआई में इलाज करवाया गया। वारदात के दौरान घर पर सपना का पति सूरज नहीं था, जिसे भी मारने की फिराक में आरोपी थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को काबू कर लिया, जिनमें से एक नाबालिग है। कोर्ट के आदेश पर 3 आरोपी जेल भेजे गए। इसी मामले में आज सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई। ग्राउंड की दीवार कूदकर घर में घुसे थे आरोपी ऑनर किलिंग मामले में आरोपी पास बने ग्राउंड की दीवार को कूदकर घर के अंदर घुसे थे और सबसे पहले सपना के कमरे में गए, जहां सपना के ऊपर 5 राउंड फायर किए गए। इसके बाद दो राउंड सपना के देवर साहिल पर किए गए। मामले में एक आरोपी ने गोली चलाने का प्रयास किया था, लेकिन गोली पिस्तौल में फंस गई, जिसके कारण गोली नहीं चला सका। जीजा-साले के बीच चल रहा था विवाद ऑनर किलिंग में मुख्य आरोपी बनाए गए सपना के भाई संजू का अपने जीजा सूरज के साथ विवाद चल रहा था। सूरज ने संजू की बहन से लव मैरिज की थी, जिससे दोनों परिवारों के बीच कड़वाहट पैदा हो गई। वहीं, संजू व सूरज के बीच भी इसी बात को लेकर आपस में कई बार कहासुनी व झगड़ा भी हुआ। इसी से परेशान होकर ऑनर किलिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। कोर्ट में 3 गवाहों के बयान हुए दर्ज एडवोकेट अशोक कादियान ने बताया कि ऑनर किलिंग मामले में आज तीन गवाहों के बयान दर्ज किए गए है। इनमें एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया, मौके का स्केल साइट प्लान बनाने वाला ड्राफ्समैन पुलिसकर्मी सुमित, एफआईआर दर्ज करने वाला एएसआई राजीव शामिल है। मामले में 35 गवाह बनाए गए है। 9 दिसंबर को मामले में अगली सुनवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles