![]()
गुरुग्राम जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक डाक कांवड़िये को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 10 अगस्त की सुबह करीब 3:15 बजे एग्जिट नंबर-9 के पास हुई। घायल कांवड़िये को तत्काल उपचार के लिए अलवर अस्पताल ले जाया गया है। अलवर, राजस्थान निवासी बलवीर प्रजापति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथियों के साथ हरिद्वार की हर की पौड़ी से डाक कांवड़ का जल लेकर अलवर स्थित शिव मंदिर जा रहे थे। ट्रक ने मारी टक्कर से सिर, कमर और कंधे में आई चोट इसी दौरान उनके साथी और रिश्ते में बुआ के बेटे श्रीकांत प्रजापति भी डाक कांवड़ लेकर चल रहे थे। एग्जिट नंबर-9 के पास पीछे से आए टाटा ट्रक (नंबर NL 01 Q 5423) ने श्रीकांत को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से श्रीकांत के सिर, कमर और कंधे में गंभीर चोटें आईं। कांवड़ियों ने ट्रक ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ा हादसे के बाद साथी कांवड़ियों ने ट्रक ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम वीरेंद्र सिंह निवासी हाथरस, उत्तर प्रदेश बताया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के कारण डाक कांवड़ यात्रा भी प्रभावित हुई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
Source link







