spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बॉक्सर नरेंद्र ने पीएम मोदी से साझा की याद:वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा सुनाया; बोले-पाकिस्तानी ने कहा था 'नरेंद्र नाम से नफरत हो गई'




कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाले हांसी के बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। नरेंद्र बेरवाल ने प्रधानमंत्री को बताया कि वर्ष 2015 के वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में उनकी पहली फाइट पाकिस्तान के खिलाड़ी के साथ हुई थी। मुकाबले से पहले अधिकारियों ने उन्हें विशेष रूप से पाकिस्तानी खिलाड़ी से न हारने के निर्देश दिए थे। पाकिस्तानी खिलाड़ी बोला- मुझे नरेंद्र नाम से ही नफरत सी हो गई मुकाबले में नरेंद्र ने पहले राउंड में पाकिस्तानी खिलाड़ी को 4-1 से हराया और दूसरे राउंड में 3-2 से जीत दर्ज की। मैच जीतने के बाद दोनों खिलाड़ियों के हाथ टकराने से वे घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी ने नरेंद्र से कहा कि उनका नाम नरेंद्र है, उनके कोच (भारतीय आर्मी के कोच नरेंद्र राणा) का नाम भी नरेंद्र है, और उनके प्रधानमंत्री का नाम भी नरेंद्र है। उसने मजाकिया अंदाज में कहा कि “अब मुझे नरेंद्र नाम से ही नफरत सी हो गई है।” यह किस्सा सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हंस पड़े। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि “उसको तो जीवन भर नरेंद्र नाम याद रहेगा।” नरेंद्र बेरवाल ने इस पर सहमति जताई। नरेंद्र बेरवाल कॉमनवेल्थ में जीता रजत पदक हांसी जिले के गांव सोरखी निवासी बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में रजत पदक हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ खेलों में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया था। बॉक्सर नरेंद्र के गांव में खुशी का माहौल प्रधानमंत्री के साथ नरेंद्र की बातचीत की जानकारी गांव सोरखी में पहुंचते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद अब नरेंद्र को देश के प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles