नशे के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के खिलाफ एटीएस और स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हाथीतला इलाके में गोपनीय ऑपरेशन के दौरान टीम ने सीमापार से आई 5 किलो हेरोइन बरामद की है। पकड़ी गई खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। 5 किलो हेरोइन के साथ मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया हैं, जिनसे सुरक्षा एजेंसियां अब ज्वाइंट इंट्रोगेशन कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 किलो हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 25 से 30 करोड़ के बीच आंकी जा रही है। एटीएस की टीम को मुखबीर से इनपुट मिला था कि पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों से हेरोइन की एक बड़ी खेप हाथीतला के रास्ते आगे सप्लाई होने वाली है। एटीएस के आला अधिकारियों ने बाड़मेर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया। शाम को हाथीतला और आसपास के सरहदी इलाकों की नाकाबंदी गई। दबिश देकर दो तस्करों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से 5 किलो हेरोइन बरामद की गई।
नाकाबंदी: गुजरात व राजस्थान की एटीएस टीम की संयुक्त कार्यवाही की तस्करों ने तय स्थान पर खेप की डिलीवरी की कोशिश की थी, तभी घात लगाकर बैठी संयुक्त टीम ने उन्हें घेर लिया। पुलिस और एटीएस को सामने देख तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। जब उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 5 किलो हेरोइन बरामद हुई। राजस्थान व गुजरात एटीएस के साथ बाड़मेर पुलिस की टीम ने नाकाबंदी कर दबिश दी। बड़ा सवाल – खेप तारबंदी के ऊपर से आई या ड्रोन से? पाकिस्तान में बैठे तस्कर भारत में हेरोइन तस्करी का कारोबार सालों से कर रहे है। पूर्व में भी कई बार हेरोइन पकड़ी गई है। 5 किलो हेरोइन की मात्रा यह इशारा करती है कि इसके पीछे कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट काम कर रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी खेप भारतीय सीमा में कैसे दाखिल हुई? यह हेरोइन तारबंदी के ऊपर से फेंकी गई थी या फिर इसमें पाकिस्तानी ड्रोन का इस्तेमाल हुआ। एटीएस और पुलिस अब दोनों गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
Source link
ATS व पुलिस ने पकड़ी नशे की खेप:पाकिस्तान से हेरोइन की खेप आने का अंदेशा हाथीतला में 2 तस्करों से 5 किलो हेरोइन पकड़ी
