Related Posts

मेरठ में 44 संपत्तियों पर आज होगी सीलिंग कार्रवाई:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरकत में आया प्रशासन, हंगामे की भी आशंका




मेरठ के सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण प्रकरण को लेकर आज 44 संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। जिसको लेकर सेंट्रल मार्केट और आसपास के इलाकों में पूरी रात हंगामा भी चला और देर तक पुलिस मौजूद रही। इस कार्रवाई को लेकर दहशत में आए व्यापारियों ने देर रात एक बैठक भी की। सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों द्वारा पहले शाम के समय जहां दो बार आवास विकास के अधिकारियों को मार्केट से वापस भेजा गया तो वही देर रात उन्होंने एक बैठक भी जिसमें व्यापारियों ने आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। इसके बाद देर रात मार्केट में पहुंची बैरिगेडिंग को देख व्यापारियों में घबराहट और भी बढ़ गई। देर रात तक मौके पर मौजूद रहे सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास भी किया। रात में भी चलीशिफ्टिंग व्यापारियों ने रात के समय जहां अपनी दुकान खाली गई तो वहीं अस्पतालों से मरीजों की शिफ्टिंग भी देर रात तक जारी ररही। इसके साथ-साथ इस कार्रवाई की चपेट में आने वाले स्कूल से भी फर्नीचर इत्यादि देर रात हटाया गया। हंगामा की भी आशंका सीलिंग कार्रवाई के दौरान हंगामा की आशंका भी बनी हुई ।है जिसके चलते पुलिस प्रशासन द्वारा देर रात से ही वहां फोर्स पहुंचने शुरू हो गई और बैरिकेडिंग इत्यादि समान भी रात में ही पहुंच गया। इसके साथ ही सुबह के समय भी मार्केट और आसपास के इलाकों में फोर्स पहुंच गई है। प्रसिद्ध स्कूल और हॉस्पिटल का हो रहा संचालन
इन आवासीय प्लॉट में शहर के प्रसिद्ध स्कूल जैसे एमपीएस, मीनाक्षी पब्लिक स्कूलएमआईईटी ग्रुप का स्कूल भी संचालित हो रहा है। जिनको सुप्रीम कोर्ट ने अब यहां बंद करने के आदेश दिए इसके साथ-साथ कुछ शहर के प्रसिद्ध हॉस्पिटल और डॉक्टर के क्लीनिक भी यहां संचालित किया जा रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें