Related Posts

राम रंग हत्याकांड में राहुल यादव समेत पूरा परिवार गिरफ्तार:लंगड़ाते नजर आए बाप-बेटे, घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर बरामद




गोंडा जिले में राम रंग हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल यादव समेत परिवार के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नवाबगंज थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए 60 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को पटपरगंज पुल के पास से पकड़ा। गिरफ्तार किए गए लोगों में राहुल यादव के पिता भरत यादव, माता शोभा देवी, भाई अंकित यादव, और बहनें नेहा यादव और अंजलि यादव शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी छह आरोपियों का नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें गोंडा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
नवाबगंज थाने में पेशी के दौरान बाप-बेटे लंगड़ाते हुए दिखाई दिए। मृतक राम रंग के भाई उमेश यादव ने राहुल समेत उनके परिवार के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि, एक आरोपी के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। नाबालिग के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि घटना में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और बांका भी बरामद किया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस प्रशासन मृतक राम रंग यादव के परिजनों के साथ खड़ा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें