Related Posts

Singrauli Students Shine in Class 10


सिंगरौली जिले के लिए बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे इस बार मिले-जुले रहे। 10वीं क्लास में जहां चार बच्चों ने प्रदेश की टॉप लिस्ट में नाम लाकर जिले का मान बढ़ाया, वहीं 12वीं के नतीजे थोड़े फीके रहे।

.

हाईस्कूल के रिजल्ट में नगवा गांव के रहने वाले अवनीश कुमार ने कमाल कर दिया। उन्होंने 500 में से 497 नंबर लाकर पूरे मध्य प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है।

अवनीश ने बताया कि वे रोज 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे और अब उनका लक्ष्य आगे भी इसी तरह टॉप करने का है। उनके अलावा बैढ़न की दीप्ति पांडे सातवें, देवसर के नागेंद्र प्रजापति और विंध्यनगर की खुशी कुशवाहा आठवें नंबर पर रहीं।

खुशी कुशवाहा।

12वीं के रिजल्ट ने किया निराश

10वीं की बड़ी कामयाबी के बीच 12वीं का रिजल्ट जिले के लिए चिंताजनक रहा। इस साल 12वीं के किसी भी विषय का कोई भी छात्र प्रदेश की टॉप-10 लिस्ट में जगह नहीं बना पाया। किसी भी छात्र का मेरिट लिस्ट में न आना जिले में शिक्षा के गिरते स्तर पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रशासन और शिक्षा विभाग अब इस बात पर गौर कर रहा है कि आखिर 12वीं के नतीजे उम्मीद के मुताबिक क्यों नहीं रहे।

10वीं में दीप्ति पांडे को सातवां स्थान मिला है।

अवनीश कुमार नाई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें