Related Posts

शहर में लगने वाले जाने को लेकर पुलिस हुई एक्टिव:ट्रैफिक पुलिस नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर करेगी कार्रवाई




सवाई माधोपुर के पुराने शहर में लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर शहरवासियों द्वारा प्रशासन से कई बार शिकायतें भी की जा चुकी हैं। इसी क्रम में समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक इंचार्ज राकेश शर्मा और कोतवाली थानाधिकारी मदन लाल मीणा द्वारा व्यापारियों व सिटी बस यूनियन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर होगी कार्रवाई बैठक के दौरान कोतवाली थानाधिकारी ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों के बाहर किसी भी प्रकार के चौपहिया और दुपहिया वाहन खड़े नहीं होने दें। उन्होंने कहा कि सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग ही जाम की मुख्य वजह है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। वहीं ट्रैफिक इंचार्ज राकेश शर्मा ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा और नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद भी यदि कोई व्यक्ति मुख्य बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे वाहन खड़ा करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर वाहनों को जब्त भी किया जा सकता है। प्रशासन ने सभी व्यापारियों और शहरवासियों से सहयोग की अपील की है, ताकि शहर को जाम की समस्या से राहत मिल सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें