spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत पुलिस ने ATM तोड़ने वाला पकड़ा:कैश चुराने का किया प्रयास, ₹1 लाख का नुकसान हुआ, कोर्ट ने भेजा जेल




सोनीपत पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने एटीएम मशीन को तोड़कर कर नकदी चोरी करने का प्रयास किया था। यह घटना बहालगढ़ चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर हुई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित निवासी खेवड़ा कॉलोनी, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त मुरथल ऋषिकांत ने बताया कि हिताची पैमेंट सर्विस प्रा. लि. के प्रतिनिधि गौरव ने थाना बहालगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 16/17 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि लगभग 1:40 बजे जीटी रोड स्थित बहालगढ़ चौक के पास एक्सिस बैंक के एटीएम पर एक अज्ञात व्यक्ति ने मशीन को तोड़कर नकदी चुराने का प्रयास किया। आरोपी ने एटीएम मशीन का अगला हिस्सा किया क्षतिग्रस्त आरोपी ने एटीएम मशीन के अगले हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिससे मशीन को लगभग ₹50 हजार से ₹1 लाख तक का नुकसान हुआ। इस शिकायत के आधार पर थाना बहालगढ़ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। मामले की जांच के दौरान, थाना बहालगढ़ की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक (ASI) मंजीत ने अपनी टीम के साथ तकनीकी और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने घटना में शामिल आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। सोनीपत पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या निकटतम पुलिस थाने को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles