spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में दिल्ली के युवक से स्कूटी-मोबाइल लूटा:दोस्त के साथ चंडीगढ़ से लौट रहा, पेशाब करने के लिए रुके, 3-4 बदमाशों ने किया हमला




करनाल जिले में जीटी रोड पर गांव बुटाना के पास शुक्रवार-शनिवार की रात एक युवक से लूटपाट की वारदात सामने आई है। दिल्ली का एक युवक अपने दोस्त के साथ चंडीगढ़ से लौट रहा था, तभी रास्ते में 3-4 बदमाशों ने उसकी स्कूटी और मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के दौरान युवक को चोटें भी आई हैं, जबकि उसका दोस्त मौके से लापता बताया जा रहा है। शिकायत के आधार पर बुटाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी गौरव ने बताया कि, वह 17 जुलाई की रात करीब 8 बजे चंडीगढ़ से अपनी ससुराल से चला था। उसके साथ उसका दोस्त वीरु भी था। दोनों ने चंडीगढ़ में शराब का सेवन किया और स्कूटी पर दिल्ली के लिए निकल पड़े। गौरव के अनुसार, 18 जुलाई की सुबह करीब 4:30 बजे जब वे जीटी रोड पर गांव बुटाना पार कर रहे थे, तभी उसके दोस्त वीरु ने पेशाब के लिए स्कूटी रुकवाई। जैसे ही उसने स्कूटी रोकी, अचानक 3-4 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और उसकी स्कूटी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद उसका दोस्त वीरु भी मौके पर नहीं मिला, जिससे उसकी गुमशुदगी की आशंका जताई जा रही है।
डॉक्टर ने एक गंभीर और एक साधारण चोट बताई घायल गौरव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल किया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उसके बाएं कंधे पर हड्डी उभरी हुई पाई गई, जिसके लिए एक्स-रे और ऑर्थोपेडिक राय की जरूरत बताई गई है। इसके अलावा बाएं कंधे पर तीन खरोंचें भी पाई गईं। डॉक्टर ने एक चोट को गंभीर और दूसरी को साधारण बताया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज किया केस थाना बुटाना में पीएसआई मनोज और सब इंस्पेक्टर संजीव की मौजूदगी में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने अज्ञात 3-4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। पुलिस अब लूटे गए वाहन और मोबाइल के साथ-साथ लापता युवक वीरु की भी तलाश में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles