spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

राजस्थान से ट्रक में ला रहा डोडा चूरा-पोस्त:चंडीमंदिर टोल पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने पकड़ा, पिंजौर का ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार




पंचकूला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक ड्राइवर को 22 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान से नशीला पदार्थ लाकर पिंजौर क्षेत्र में सप्लाई करता था। एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई संजीव कुमार को शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने ट्रक में राजस्थान से डोडा चूरा पोस्त लेकर मौली-बरवाला होते हुए पिंजौर आने वाला है। पुलिस टीम ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर निगरानी शुरू कर दी। रात को संदिग्ध ट्रक टोल पर पहुंचा, जिसे रुकवाकर ड्राइवर से पूछताछ की गई। ट्रक ड्राइवर की पहचान गुरचरण सिंह उर्फ गुड्डू निवासी गांव खड़ा पत्थर, थाना पिंजौर, जिला पंचकूला के रूप में हुई है। ड्राइवर सीट के पीछे मिला कट्टा ट्रक की तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के पीछे रखे नीले रंग के प्लास्टिक कट्टे से हल्के भूरे रंग का चूरानुमा पदार्थ बरामद हुआ। जांच करने पर यह डोडा चूरा पोस्त निकला। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कट्टे सहित इसका वजन 22 किलोग्राम पाया गया। आरोपी इस नशीले पदार्थ के संबंध में कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ट्रक, मोबाइल और नकदी भी जब्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद डोडा चूरा पोस्त के अलावा ट्रक, एक मोबाइल फोन, 750 रुपये नकद तथा दो SBI डेबिट कार्ड भी कब्जे में ले लिए। बरामद नशीले पदार्थ को सील कर सैंपल तैयार किए गए। थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(b) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की आगे की जांच एएसआई परविंदर सिंह को सौंपी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles