spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में दिल्ली-कटरा हाईवे पर रेलिंग से टकराई बाइक:राजस्थान के व्यक्ति की मौत, दो बच्चों का पिता




कैथल के कलायत क्षेत्र में दिल्ली कटरा हाईवे पर एक मोटरसाइकिल सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजस्थान के अलवर जिले के शिवपुर गांव से आया था और पंजाब में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी पर जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली कटरा हाईवे पर कलायत में पहुंचा तो उसकी बाइक असंतुलित होकर हाईवे के साइड में लगी रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवपुर राजस्थान निवासी अमर सिंह के रूप में हुई है। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। कलायत थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था कलायत थाना के जांच अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी कि हाईवे पर हादसा हुआ है। उनकी टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि अमर सिंह पंजाब में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। जब मृतक के पास दस्तावेजों की जांच कर परिवार से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह शादीशुदा था और उसके दो बेटे भी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। दिल्ली कटरा हाईवे पर दो पहिया वाहन चलाना अलाउड नहीं बता दें कि दिल्ली कटरा हाईवे पर दो पहिया वाहन चलाना अलाउड नहीं है, लेकिन कुछ वाहन राइडर गांवों के लोकल रास्तों से हाईवे के ऊपर वाहनों को चढ़ा देते हैं, जिससे बाद में हादसे होते हैं। यह मामला भी ऐसा ही रहा। व्यक्ति ने किसी गांव के पास खाली कट देखकर हाईवे के ऊपर अपनी बाइक चढ़ा रखी थी। हालांकि उसे किसी वाहन ने टक्कर नहीं मारी, लेकिन फिर भी वह हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles