![]()
कपूरथला में नशे की हालत में मिले पुलिस कॉन्स्टेबल का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कपूरथला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के अनुसार गत दिवस पुलिस पार्टी डोगरांवाल, हमीरा और लखन खोला सहित आसपास के गांवों में गश्त कर रही थी। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं डीएसपी गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को उपचार के लिए कपूरथला के नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाया गया। इसी दौरान हमीरा पुल पार करते समय उन्होंने सड़क किनारे एक पुलिसकर्मी को लड़खड़ाते हुए देखा। शक होने पर एएसआई और अन्य कर्मचारियों ने पूछताछ की। उसने अपनी पहचान कॉन्स्टेबल जतिंदरपाल सिंह निवासी गांव झज्जिया, थाना फतेहगढ़ चूड़ियां, जिला गुरदासपुर के रूप में बताई। वह कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में तैनात है। जतिंदरपाल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज एसपी-डी हरिंदर सिंह ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी का डोप टेस्ट कराया गया, जिसमें वह ड्रग पॉजिटिव पाया गया। डोप टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर सुभानपुर पुलिस ने कॉन्स्टेबल जतिंदरपाल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा रही है।
Source link
कपूरथला-नशे में झूमता मिला कॉन्स्टेबल डोप टेस्ट में पॉजिटिव:वीडियो वायरल होने पर किया था गिरफ्तार; नशा छुड़ाओ केंद्र में करवाया भर्ती







