spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बेरी के प्रियांशु ने 4 महीने पहले उठाई राइफल:अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड पर साधा निशाना,जसपाल राणा मेमोरियल कप में किया कमाल; यूथ वर्ग में स्वर्ण




झज्जर जिले के बेरी कस्बे में महज चार महीने पहले 50 मीटर राइफल की ट्रेनिंग शुरू करने वाले युवा निशानेबाज प्रियांशु ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। देहरादून की त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित जसपाल राणा मेमोरियल कप-2026 में प्रियांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक और जूनियर वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे झज्जर जिले में खुशी का माहौल है। देश के प्रख्यात निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा की स्मृति में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का संचालन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों निशानेबाजों ने हिस्सा लिया, लेकिन बेरी के प्रियांशु ने अपने सटीक निशानों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रियांशु ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी कोच काजल सैनी को दिया। उन्होंने कहा कि कोच के मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण और लगातार प्रोत्साहन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। कोच काजल सैनी और मेंटर मनोज कुमार ने बताया कि प्रियांशु ने केवल चार महीने पहले 50 मीटर राइफल स्पर्धा की तैयारी शुरू की थी। इतने कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण और रजत पदक जीतना उनकी कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम है। मनोज कुमार वर्तमान में भारतीय शूटिंग टीम में हाई परफॉर्मेंस कोच (एचपीसी) के पद पर कार्यरत हैं। शूटिंग रेंज के इंचार्ज रोहित बल्हारा ने कहा कि प्रियांशु की सफलता यह साबित करती है कि यदि प्रतिभा को सही दिशा और बेहतर प्रशिक्षण मिले तो कम समय में भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में प्रियांशु अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रियांशु की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। खेल प्रेमियों का कहना है कि उनकी यह सफलता झज्जर जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और अधिक से अधिक खिलाड़ी शूटिंग जैसे खेलों में आगे आने के लिए उत्साहित होंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles